सिकंदरा: झींझक रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत, अगले दिन बड़े भाई ने की शिनाख्त; मृतक ररौख गांव का था
दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर मंगलवार को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे मृतक की पहचान उसके बड़े भाई ने की। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव निवासी 20 वर्षीय शिवम पुत्र छोटेलाल के रूप