शहर के महिसौड़ी बस स्टैंड के पास शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे आपा- धापी में ओवरटेक के दौरान ट्रक और क्रेटा वाहन के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों वाहने एक दूसरे के संपर्क में आने की वजह से क्रेटा वाहन का गेट क्षातिग्रस्त हो गया। चालक बाल- बाल बच गए। उंसके बाद क्रेटा चालक द्वारा ट्रक को रुकवाया गया और चालकों के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई।