पुलिस थाना इंदवार अंतर्गत ग्राम चन्सुरा से दिल दहला देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है।जहां घर मे अकेली रह रही वृद्ध महिला पर 8-9 मार्च की दरमियानी देर रात अज्ञात हमलावरो ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है।वृद्ध महिला के शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म हो गए और वह बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हालत मे ही बेहोश गई।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।