बेमेतरा: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर बेमेतरा कलेक्ट्रेट में दीप जलाया गया, कलेक्टर रणवीर शर्मा रहे मौजूद
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में दीप जलाकर राज्य के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। कलेक्टर ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी और जिलेवासियों से भी अपने घरों में दीप जलाकर इस अवसर को मनाने की अपील की।