बेमेतरा: बेमेतरा के माता भद्रकाली मंदिर के निकट देर रात गौरा गौरी विवाह का जश्न चलता रहा, बड़ी संख्या में नगरवासी हुए शामिल
आज शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे बेमेतरा निवासी ईश्वर सिंह राजपूत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेमेतरा के माता भद्रकाली मंदिर के निकट देर रात 02 बजे तक गौरा गौरी विवाह का जश्न चला रहा। जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि 20 वर्षों से यह परंपरा आज भी कायम है।