थावे: बंगरा गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर महिला हुई जख्मी, सदर अस्पताल से डॉक्टर ने गोरखपुर किया रेफर
थावे थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के समीप चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को गोरखपुर रेफर कर दिया।