थावे: नवरात्र के पहले दिन थावे दुर्गा मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया पूजा-पाठ, पुलिस रही तैनात
थावे थाना क्षेत्र के थावे दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालु कतर वध होकर पूजा अर्चना करने के लिए करीब चार-चार घंटे खड़े रहे। मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी देखने को मिला।