देहरादून: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारीखाल में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत
मंत्री गणेश जोशी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अन्नदाताओं की चिंता करते हैं, जिसका प्रमाण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में इस योजना के माध्यम से 11 करोड़ से ज्यादा किसानों तक मदद पहुंचाई जा चुकी है।