श्योपुर: जिला पंचायत सभागार में आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन पर व्याख्यान माला हुई आयोजित
श्योपुर। शिवपुरी रोड स्थित जिला पंचायत सभागार में बुधवार को दोपहर 1 बजे मप्र जन अभियान परिषद द्वारा आदि गुरू शंकराचार्य के जीवन पर आधारित व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष संजय महाना मौजूद रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समन्वयक नेहा सिंह द्वारा की गई।