बनकट बरौत में रविवार सुबह 13 वर्षीय सर्वेश कुमार भारतीया ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंस गया। गंभीर रूप से घायल किशोर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान सर्वेश ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजन इसे दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना मान रहे हैं। रविवार 05 बजे घटना का वीडियो सामने आया।