ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में कांग्रेस नेताओं ने निकाली किसान न्याय यात्रा, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह रहे मौजूद
मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसानों के मुद्दों को लेकर हर जिले में न्याय यात्रा निकाल रही है। ग्वालियर में किसान न्याय यात्रा में, राज्यसभा सांसद अशोक सिंह,पूर्व मंत्री सचिन यादव, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह और कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार सहित तमाम कोंग्रेसी शामिल हुए।