झांसी: PCS-प्री परीक्षा में छात्रों को कठिन सवालों ने उलझाया, परीक्षार्थियों ने कहा- पेपर बहुत टफ था, झांसी में 29 केंद्रों पर हुआ एग्जाम
Jhansi, Jhansi | Dec 22, 2024 झांसी में आज यानी रविवार को PCS प्री परीक्षा 29 केंद्रों पर हुई। यहां पर दो शिफ्ट में परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर बहुत टफ था। संविधान और करंट अफेयर से जुड़े सवालों ने बहुत परेशान किया। दो शिफ्टों में होने वाली इस परीक्षा में 12466 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। शाम 4:30 बजे से दूसरी शिफ्ट का पेपर हुआ।