मधेपुरा: मधेपुरा के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने बनाया रेडिएटर सोलर वाटर हिटर, बिना बिजली के गर्म होगा पानी
बीपी मंडल कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्रों ने एक अनोखा सोलर वाटर हीटर बनाया है, जो बिना बिजली का उपयोग किए पानी को गर्म करने में सक्षम है। इस परियोजना को छात्र विभांषु, हिमांशु, राजेश और सुभाष ने प्रोफेसर बबलू दास के गाइडेंस में बनाया है।