सायला: उम्मेदाबाद गांव में नवनिर्मित नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई सम्पन्न
Sayla, Jalor | Mar 9, 2024 कस्बे में स्थित नवनिर्मित नीलकंठ महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से संपन्न हुई।प्रतिष्ठा महोत्सव में आशा भारती महाराज उम्मेदाबाद के सानिध्य में सभी कार्य संपन्न हुए।इस दौरान मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई एवं प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन भी किया गया।जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी।