बीकानेर: कांग्रेस सेवा दल 16 से 18 सितंबर तक सृजन प्रशिक्षण शिविर चलाएगा, सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
बीकानेर में सेवादल का बड़ा आयोजन होने जा रहा है जहाँ सीताराम भवन में 16 से 18 सितंबर तक तीन दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। शहर और देहात सेवादल की ओर से आयोजित इस शिविर में पूरे जिले से 600 श्वेत सैनिक हिस्सा लेंगे सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि यह शिविर पूरी तरह आवासीय होगा और तीन दिनों तक सीताराम भवन को सेवा आश्रम का रूप दि