बुधवार को दोपहर 2:00 बजे, तखतपुर में युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन,मनरेगा व गांधी जी के नाम बदलने के विरोध में ज्ञापन तखतपुर में युवा कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कौशिक के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नेताओं ने 2028 चुनाव की तैयारी का आह्वान किया। मनरेगा और महात्मा गांधी से जुड़ी योजनाओं के नाम बदलने के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।