राजगीर: वनगंगा के समीप एक पर्यटक की गोली मारकर हत्या मामले में पांच नामजद लोगों पर राजगीर थाना में प्राथमिकी दर्ज
Rajgir, Nalanda | Aug 18, 2024 वनगंगा के समीप बीते 16 अगस्त की देर संध्या में एक पर्यटक की गोली मारकर हत्या मामले में राजगीर थाना में पांच नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक मंजीत कुमार उर्फ मंजी के साथी विराट गुप्ता उर्फ मृत्युंजय गुप्ता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.