रायडीह प्रखंड क्षेत्र के नवागढ़ पतराटोली स्थित जामा मस्जिद में पवित्र रमज़ान माह के मुबारक अवसर पर शुक्रवार की रात तरावीह की नमाज़ के दौरान कुरान पाक की तिलावत मुकम्मल की गई। इस अवसर पर हाफिज व कारी नेजाम साहब ने पूरे कुरान शरीफ की तिलावत सुनाई, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में नमाज़ी मस्जिद में उपस्थित रहे।