कुकड़ा मंडी में अनियंत्रित कार का कहर, व्यापारी गंभीर रूप से घायल; घटना CCTV में कैद मुजफ्फरनगर जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित कुकड़ा नवीन मंडी स्थल में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने दो व्यापारियों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यापारी बाल-बाल बच गया, जबकि दूसरा कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो