पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादिया सीमा केवट उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम बेसरा ने बताया कि 4 मार्च के की दोपहर करीबन 1:00 बजे गांव के ही रहने वाले चार लोगों ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी, मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। चंदेरी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।