अम्बाला: शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान अंबाला के किसान ने अंबाला पुलिस अधीक्षक को बताया जनरल डायर
Ambala, Ambala | Mar 12, 2024 शंभू बॉर्डर पर आज किसान आंदोलन का 29वां दिन है। आज शंभू बॉर्डर पर अंबाला के एक किसान ने अंबाला के पुलिस अधीक्षक को को जनरल डायर करार देते हुए कहा है कि जिस प्रकार जलियांवाला बाग में हक मांग रहे लोगों पर गोलियां बरसाई गई थी। उसी प्रकार से अंबाला पुलिस अधीक्षक भी किसानों के प्रति नजरिया अपनाए हुए हैं।