अम्बाला: BJP पार्षद टोनी चौधरी ने निगम कर्मचारियों पर निजी गाड़ियों को टैक्सी दिखाकर फर्जी बिल पास करने के आरोप लगाए,जांच की मांग
Ambala, Ambala | Mar 12, 2024 अंबाला से भाजपा पार्षद टोनी चौधरी ने निगम की मीटिंग में मुद्दा उठाया कि कुछ अधिकारी कर्मचारी मिलकर निजी गाड़ियों को टैक्सी दिखाकर फर्जी बिल पास कर रहे हैं।और बिना गाड़ी चले मीटर घुमाया जा रहा है। कम दूरी की लोकेशन को 10 गुना दूर दिखाया गया है। टोनी चौधरी ने निगम मीटिंग में इस मामले की जांच कराने की मांग उठाई।