अम्बाला: जग्गी कॉलोनी में अज्ञात लोग घायल युवक को घर के बाहर छोड़कर हुए फरार, परिजन लेकर पहुंचे सिविल अस्पताल
Ambala, Ambala | Mar 12, 2024 जग्गी कॉलोनी में अज्ञात लोग सिक्योरिटी गार्ड को घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बड़े भाई प्रदीप ने बताया कि उसका भाई कुछ भी बताने की हालत में नहीं है और उसके होश में आने के बाद उससे उसके जख्मी होने का कारण पूछा जाएगा। फिलहाल थाना पंजोखरा पुलिस को जानकारी दे दी गई है।