मोहन बड़ोदिया: ग्राम करजू में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, मोहन बड़ोदिया पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों पर किया मामला दर्ज
मोहन बड़ोदिया क्षेत्र के ग्राम करजू में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट दोनों पक्षों के आठ लोगों पर मामला दर्ज। मोहन बड़ोदरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। फरियादी संदीप भिलाला की रिपोर्ट पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया वहीं दूसरे पक्ष के रामपाल पिता चंदर खाती की रिपोर्ट पर तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया।