केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव की कोशिशों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आक्रामक रुख अपनाते हुए आज रविवार नारनौल में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने एकदिवसीय उपवास व सांकेतिक धरना दिया। कार्यक्रम “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत आयोजित किया गया। विधायक मंजू चौधरी ने कहा कि मनरेगा से हर वर्ष करोड़ों परिवारों को रोजगार मिलता है।