झांसी: BHEL स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शिवाजी की जयंती
Jhansi, Jhansi | Feb 19, 2026 भेल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पुस्तकालय में पटेल सेवा संस्थान एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा द्वारा छत्रपति शिवाजी की 396वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी.के. निरंजन ने छत्रपति शिवाजी के शौर्य को याद करते हुए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी।