मेरठ: इचौली क्षेत्र में मंदिर के ताले तोड़कर कीमती सामान और दान पात्र से नकदी ले उड़े शातिर चोर, पुलिस तलाश में जुटी
Meerut, Meerut | Mar 14, 2025 मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र के गांव बीटा में अज्ञात चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बना लिया। चोर मंदिरों के ताले तोड़कर मंदिर से कीमती सामान और दान पत्र में रखी नकदी चोरी कर ले गए। मंदिरों में चोरी की जानकारी मिलने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चोरी की तलाश शुरू कर दी है