दुर्ग: कैंप-1 आरजू मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
कैंप-1 आरजू मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले ईशू सिंह ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस अधिकारी ने शनिवार दोपहर 2 बजे बताया कि ईशू ने खुदकुशी क्यों की, यह स्पष्ट नहीं है। वैशाली नगर पुलिस ने ईशू के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मां की मौत हो चुकी है। पिता हमाली का काम करते हैं। ईशू शुक्रवार 7 मार्च को अपने घर पर कमरे में था।