खैरथल तिजारा जिला प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त पूनम ने गुरुवार दोपहर 12 बजे जिले के ततारपुर एवं माचा गिरदावर सर्किल पर आयोजित विशेष ग्राम उत्थान शिवरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में पहुंचते ही उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया तथा आमजन से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं व योजनाओं की जानकारी ली।