राघोगढ़ के अचकलपुर गांव में सहरिया आदिवासी परिवार में पति-पत्नी चार बच्चों को 8 माह से बंधक रखकर काम कराया जा रहा था। 9 फरवरी को जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने संयुक्त कार्यवाही में ग्राम सोंठी निवासी सहरिया परिवार को गिर्राज उर्फ हुजूर राजपूत के यहां से मुक्त कराया गया। मामले की शिकायत अमीन खान अधिवक्ता उच्च न्यायालय ग्वालियर खंडपीठ द्वारा की गई थी।