बलियापुर: पलानी एवं रघुनाथपुर पैक्स द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के समापन के मौके पर पलानी एवं रघुनाथपुर पैक्स की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पैक्स परिसर में सोमवार की दोपहर 1:00 बजे दर्जनों पौधे लगाए गए। पलानी पैक्स अध्यक्ष हराधन चौधरी एवं रघुनाथपुर पैक्स अध्यक्ष विजय कुमार महतो ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया।