लाडपुरा: सोगरिया की कॉलोनी में पहुंचे मगरमच्छ का 2 घंटे की मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू, सुरक्षित छोड़ा गया चंबल नदी में
Ladpura, Kota | Jul 22, 2025 सोगरिया रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित कालोनी में एक विशालकाय मगरमच्छ पहुंच गया. यह 10 फीट लंबा और करीब 100 किलो वजनी था. मगरमच्छ खाली प्लॉट में देखा गया था, जिसमें कुछ पानी भरा हुआ था और पास में ही भवन निर्माण का काम करने वाले मजदूरों की झोपड़ी थी. इससे कालोनी वासियों के साथ-साथ मजदूर परिवार भी दहशत में आ गए. इसकी सूचना कंट्रोल रूम के जरिए देर रात 1:30 बजे फॉरे