बाराहाट बाजार सहित विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए रविवार करीब 2:00 बजे अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराया। अंचलाधिकारी विकास कुमार, थाना अध्यक्ष महेश कुमार सहित अन्य पुलिस बल ने अवैध कब्जा को अतिक्रमण मुक्त कराया। एक महीना पूर्व से प्रशासन द्वारा अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था।