चायल: राम नवमी पर किन्नर समाज की पहल, हनुमान गढ़ी खोपा शर्मा मोहल्ला मंदिर में राम-लक्ष्मण-सीता की पीतल मूर्तियों का हुआ दान
कौशांबी। सराय अकिल क्षेत्र के खोपा गांव के शर्मा मोहल्ला स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में राम नवमी के अवसर पर किन्नर समाज की महामंडलेश्वर मुस्कान मौसी ने भगवान राम, लक्ष्मण व माता सीता की पीतल मूर्तियां दान कीं।विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बीच मूर्तियों की स्थापना की गई, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।