जिला प्रशासन द्वारा सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर निगरानी के लिए शुक्रवार सुबह 10 बजे से चलाए गए विशेष जांच अभियान में कई दुकानदारों को COTPA, 2003 की धारा 4 और 6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित दुकानदारों पर अर्थदंड लगाया गया। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर में चलाई गई।