नजीबाबाद: दिल्ली जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नजीबाबाद में उत्सव मनाया, मिठाई बांटकर खुशी का इज़हार किया
आज दिनांक 8 फरवरी 3:00 नजीबाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली चुनाव में प्रचंड जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी और दिल्ली चुनाव में इस ऐतिहासिक जीत पर दिल्ली के सभी सम्मानित मतदाताओं, कार्यकर्ताओं शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी और आभार प्रकट किया चौक बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी छोड़ी ।