नजीबाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण ने थाना मंडावली में कांवड़ यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण
आज दिनांक 7 फरवरी को 5:00अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, उपजिलाधिकारी नजीबाबाद, क्षेत्राधिकारी नगर/नजीबाबाद जनपद बिजनौर द्वारा थाना मंडावली क्षेत्रान्तर्गत आगामी कांवड यात्रा व शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत मार्गो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराये जाने के संबंध में सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।