दरभंगा: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को रिस्ट्रीकेट करने मामले में आइसा की जांच टीम कॉलेज पहुंची।
दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन छात्रों को रिस्ट्रीकेट करने मामले में आज आइसा की जांच टीम इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचकर छात्रों व प्राचार्य से मिले। जांच टीम में आइसा जिला अध्यक्ष शम्स तबरेज, राज्य कार्यकारणी सदस्य प्रिंस राज, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव शामिल थे। छात्रों से मिलने के बाद आइसा ने प्राचार्य के कार्यकाल की उच्च स्तरीय जांच की मांग की।