गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक स्व. ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल स्थित योगी बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के समक्ष आयोजित पूर्व विधायक स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पिता के इस पुण्यतिथि कार्यक्रम को करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।