गोरखपुर: बाइक सवार युवक तुर्रा नाले में गिरा, हालत गंभीर
खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर करजहां में मंगलवार को गोरखपुर से एन एच 28 फोरलेन पर कुशीनगर के तरफ जाने वाले लेन में अनियंत्रित तेज रफ्तार से तुर्रा नाले में बाइक सवार के गिर जाने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार कुशीनगर जिले के हाटा भिसवा मठवाला गिरी निवासी ओमप्रकाश (23) अपने मित्र शिवा प्रजापति (19) पुत्र के साथ जा रहे थे।