बांदा: पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर एक पीड़ित महिला ने घर में घुसकर दबंग द्वारा अभद्रता करने का आरोप लगाया
Banda, Banda | Dec 26, 2024 बिसंडा थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर महिला के साथ अभद्रता की। जब महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा होते देख दबंग धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। महिला ने आज बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज की है और न्याय की गुहार लगाई है। वही बताया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।