सलूम्बर: सलूंबर 1 वर्ष से चेक अनादरण के मामले मे डेलवास निवासी फरार स्थाई वारंटी को परसाद पुलिस ने किया घर से गिरफ्तार
स्थानीय परसाद थाना क्षेत्र में लम्बे समय से फरार स्थाई वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया । थानाधिकारी मुकेश चन्द्र खटीक ने बताया कि चेक अनादरण के मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी डेलवास निवासी शंकर पुत्र सवाजी मीणा को मुखबीर की सूचना पर डेलवास उसके घर से गिरफ्तार किया वही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस टीम अग्रिम अनुसंधान में जुटी हुई है