बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में सुरक्षित इंटरनेट दिवस का किया गया आयोजन
Basti, Basti | Feb 11, 2025 इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वाधान में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य थीम टुगेदर फॉर बेटर इंटरनेट पर आयोजित कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक मिश्रा द्वारा बृहद रूप से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया।