लोहारू: चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में नशा मुक्ति पखवाड़ा सम्पन्न, भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Loharu, Bhiwani | Jun 26, 2025 चौधरी बंसीलाल राजकीय महाविद्यालय लोहारू में कार्यकारी प्राचार्य डॉ. उमेद जांगिड़ की अध्यक्षता में 12 जून से 26 जून तक युथ रेड क्रॉस इकाई के तत्वावधान में नशा मुक्ति पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था।