बैतूल नगर: घरेलू विवाद के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया, हालत गंभीर
बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम चिलौर से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में बैतूल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया।