सोनपुर: RPF सोनपुर ने एक ई-टिकट दलाल को शीतलपुर कोठी से गिरफ्तार करते हुए टिकट प्रिंटर व मोबाइल को किया जब्त, भेजा जेल
Sonepur, Saran | Feb 11, 2024 RPF ने एक रेलवे ई-टिकट दलाल को छापेमारी कर सितलपुर कोठी थाना दरियापुर से गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर रूपेश कुमार ने रविवार को बताया कि टिकट दलाल के पास से 18 रेल टिकट, एक प्रिंटर, मोबाइल को जब्त किया है। गिरफ्तार विकास कुमार सितलपुर कोठी दरियापुर सारण को रविवार को जेल भेज दिया है।