बलिया: बेल्थरारोड तहसील में शनिवार को आयोजित मुख्य समाधान दिवस में जनसमस्याओं का अंबार दिखा। प्रभारी डीएम के रूप में सीडीओ ओजस्वी राज ने एसपी ओमवीर सिंह के साथ शनिवार को दोपहर 2 बजे तक 84 मामलों की सुनवाई की, लेकिन मौके पर केवल 8 का ही निस्तारण हो सका। पुराने लंबित मामलों पर प्रभारी डीएम ने नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई।