विदिशा नगर: 23 साल पहले विदिशा के नंदवाना मे छोटे स्तर पर पं प्रदीप मिश्रा ने बांची थी शिव कथा,रविवार को कथा के दौरान आने की कही बात
रविवार को विदिशा में ऐतिहासिक शिव महापुराण की कथा का प्रारंभ हुआ। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा दौरान बताया कि 23 साल पहले भी वह विदिशा में नंदवाना में छोटे स्तर पर शिव कथा करने के लिए आए थे। यह कथा नंदवाना निवासी बाबूलाल जी के घर पर हुई थी। आज 23 साल बाद विदिशा में भव्य रूप से इसका आयोजन हो रहा है। जहां लाखो भक्त इसमे शामिल हुए हैं।