हमीरपुर: सुमेरपुर साप्ताहिक ट्रेन 14 घंटे की देरी से आई, यात्री रहे परेशान, चित्रकूट एक्सप्रेस भी 2 घंटे लेट
कोहरे के चलते यात्री ट्रेन लगातार देरी से चल रही है। जिसे यात्रियों को प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा है। चित्रकूट एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से आई। वहीं साप्ताहिक सूबेदारगंज स्पेशल ट्रेन करीब 14 घंटे देर से आई। इससे इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मौसम का तापमान लगातार गिरने के साथ कोहरे ने लोगों का