चौथम: बेलदौर जा रही महिला की बस में मौत, पहचान नहीं हो पाई, करूआ मोड़ के पास उतारा गया
खगड़िया से बेलदौर जा रही एक महिला की बस में सोमवार को मौत हो गई। बस चालक ने मृतका महिला के शव की करूआमोड़ चौक पर उतार कर चले गए। सूचना के बाद चौथम थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतका महिला की पहचान नहीं हो पाई है। चौथम एवं बेलदौर थाना पुलिस मृतका की पहचान कराने में जुटी हुई है।